डेस्कटॉप यानि पी सी कौन सा लूं (अविनाश वाचस्पति)
>> शनिवार, 28 अगस्त 2010
लैपटॉप तो ले लिया है
ली है नेटबुक लेनोवा की
डेस्कटॉप हो गया है पुराना
वैसे भी इकट्ठा किया था
उसका अर्जा-पुर्जा
मतलब असेम्बल्ड
पर अब कीमतें ब्रांडिड की
भी दायरे में हैं
जब खरीदा था
तब ब्लॉग नहीं था
अब ब्लॉग है
इसलिए सोच रहा हूं
नया खरीद लूं
ले चुका हूं आनंद
असेम्बल्ड के
अब ब्रांडिड के मजे लूटूं
पर कौन सा खरीदूं
जो ब्लॉग पोस्टों के
हर मिजाज में हो अनुकूल
जिस पर लगाई गई पोस्टों पर
टिप्पणियां मिले कूल कूल।
ब्रांड तो बहुत सारे हैं
चीन से भी आए हैं
कोरिया, ताइवान, जापान से भी
एचपी, एचसीएल,एसर, डेल, लेनोवा, जेनिथ
और भी हैं बहुत सारे
अब तो बतलाने वाले
खूब सारे ब्लॉगर साथी हैं
वे जरूर अच्छा बतलायेंगे
उनके अनुभव काम आयेंगे
एक स्कैनर और प्रिंटर भी
खरीद लायेंगे
स्कैनर कौन सा लूं
प्रिंटर कौन सा लूं
एमएफडी ले लूं
या जुदा-जुदा लूं।
कहां से खरीदूं कि
गारंटी-वारंटी मिले भरपूर
तकलीफ भी सारी हों दूर
डेस्कटॉप कौन सा लूं
स्कैनर कौन सा लूं
प्रिंटर कौन सा लूं
और लूं कौन सा
किस साइज का मॉनीटर
जिस पर सारे ब्लॉग
एक साथ आयें नजर
और जिसको लगे न
किसी की भी नजर
लगे नजर तो अच्छी वाली लगे
सब ताली बजायें तो
ताली ही लगे
गाली न लगे।
ली है नेटबुक लेनोवा की
डेस्कटॉप हो गया है पुराना
वैसे भी इकट्ठा किया था
उसका अर्जा-पुर्जा
मतलब असेम्बल्ड
पर अब कीमतें ब्रांडिड की
भी दायरे में हैं
जब खरीदा था
तब ब्लॉग नहीं था
अब ब्लॉग है
इसलिए सोच रहा हूं
नया खरीद लूं
ले चुका हूं आनंद
असेम्बल्ड के
अब ब्रांडिड के मजे लूटूं
पर कौन सा खरीदूं
जो ब्लॉग पोस्टों के
हर मिजाज में हो अनुकूल
जिस पर लगाई गई पोस्टों पर
टिप्पणियां मिले कूल कूल।
ब्रांड तो बहुत सारे हैं
चीन से भी आए हैं
कोरिया, ताइवान, जापान से भी
एचपी, एचसीएल,एसर, डेल, लेनोवा, जेनिथ
और भी हैं बहुत सारे
अब तो बतलाने वाले
खूब सारे ब्लॉगर साथी हैं
वे जरूर अच्छा बतलायेंगे
उनके अनुभव काम आयेंगे
एक स्कैनर और प्रिंटर भी
खरीद लायेंगे
स्कैनर कौन सा लूं
प्रिंटर कौन सा लूं
एमएफडी ले लूं
या जुदा-जुदा लूं।
कहां से खरीदूं कि
गारंटी-वारंटी मिले भरपूर
तकलीफ भी सारी हों दूर
डेस्कटॉप कौन सा लूं
स्कैनर कौन सा लूं
प्रिंटर कौन सा लूं
और लूं कौन सा
किस साइज का मॉनीटर
जिस पर सारे ब्लॉग
एक साथ आयें नजर
और जिसको लगे न
किसी की भी नजर
लगे नजर तो अच्छी वाली लगे
सब ताली बजायें तो
ताली ही लगे
गाली न लगे।





10 टिप्पणियाँ:
DELL का लेलो।
संगणक पिछले वर्ष ही अपने बेटेलाल के लिये लिया था, असेम्बलड ही लिया था क्योंकि ब्रांडेड के कुछ भाव ज्यादा थे, और हमारा लगभग ब्रांडेड की कीमत से ६०% में ही काम हो गया था। क्योंकि हमारा पुराना संगणक भी हमारे मित्र ने खरीद लिया था, तब हमें लगभग बारह हजार का पड़ा था।
हमने जो कॉन्फ़िगरेशन लिया था वह इस प्रकार था -
ड्यूल कोर २.५ गीगाहर्ट्ज
इंटेल जी ३१ चिपसैट
१ जीबी डीडीआर रैम
३२० जीबी हार्डडिस्क
एटीएक्स कैबिनेट
फ़िलिप्स का १५ इंच का एलसीडी
माऊस, कीबोर्ड
सीडी ड्राईव हमने ली नहीं थी क्योंकि हमारे पास पुरानी थी, वही लगा ली थी।
क्योंकि साधारणतया सभी लोग अपने संगणक पर क्या कार्य करते हैं -
१. इंटरनेट का उपयोग करना
२. एम.एस. ऑफ़िस का उपयोग
३. थोड़े बहुत गेम्स
तो घरेलू उपयोग के लिये इससे ज्यादा कॉन्फ़िगरेशन लेने की जरुरत भी नहीं।
ब्लॉग तो सारे दिखते ही हैं, टिप्पणियाँ हमारे पोस्टों पर इसलिये नहीं मिलती क्योंकि लेपटॉप से पोस्ट लिखते हैं :(
17" फ़्लैट सैमसुंग सक्रीन
5i प्रोसेसर
500 जीबी हार्ड डिस्क
DVD राइटर
1/2 जीबी ग्राफ़िक्स कार्ड /RAM...
फुल्ली लोडेड 42-45 हज़ार का असेंब्ल्ड में कोई बुराई नहीं.
ब्रांडेड ले तो लेनोवा लें , एसेम्बल ले तो उस समय नेहरु प्लेस हमें बुला लें | कोस्ट टू कोस्ट या कंप्यूटर एम्पायर से आपको बढ़िया कोंफिगर वाला दिलवा देंगे :)
अजी कोई सा भी लेलो, लेकिन दुकान दार की सलाह से कभी मत ले, उन्हे तो समान बेचना है, इस लिये जिन मित्रो की सलाह अच्छी लगे वो ही खरीदे.... फ़िर जल्दी जल्दी गर्मा गर्म टिपण्णियां हमे दे
एसेम्बल्ड ही लें। स्पेसीफिकेशन, बस देख सें कि दुरुस्त हों।
Ratan Singh Shekhawat जी से सहमत हूँ... एसेम्बल मे कोई परेशानी नहीं है ... कोंफिग्रेशन अपने हिसाब से देख लीजिए ... मैंने अपना कम्प्युटर कास्ट टू कास्ट वाले से सामान ले कर असेम्बल किया था ... रात दिन चलता है ... कोई परेशानी नहीं आई आजतक ... ब्रांडेड से हर तरह से बेहतर
रतन जी के पास जाएँ..
एक बेहद उम्दा पोस्ट के लिए आपको बहुत बहुत बधाइयाँ और शुभकामनाएं !
आपकी पोस्ट की चर्चा ब्लाग4वार्ता पर है यहां भी आएं !
very good.
एक टिप्पणी भेजें