अंगूठा हूं मैं एक / ऊंगलियां चार / मिले सब हथेली हो गई तैयार / दसों से करता हूं कीबोर्ड पर वार / कीबोर्ड ही है अब मेरे लिखने का हथियार जब बांध लिया तो बन गया मुक्‍का / सकल जग की ताकत है अब चिट्ठा।

19 मार्च 2010 की शाम को 5.10 बजे से दूरदर्शन चैनल से राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार समारोह का जीवंत प्रसारण देखिएगा (अविनाश वाचस्‍पति)

>> शुक्रवार, 19 मार्च 2010


शनिवार आज विज्ञान भवन सभागार में
महामहिम राष्‍ट्रपति जी
56वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार
विजेताओं को सम्‍मानित करेंगी
पुरस्‍कार प्रदान करके।

पर वहां पर सभी का आना
न तो संभव है
और आ भी जाएं तो
बिना उचित प्रवेश पत्र के
भीतर जाना संभव नहीं है

पर अगर आप चाहते हैं देखना
इस अवसर पर पुरस्‍कार विजेताओं को
पुरस्‍कार प्राप्‍त करते हुए
तो मायूस मत हों


आज सांय 5.10 बजे से
दूरदर्शन के चैनल पर
इसका होगा जीवंत प्रसारण
वहां पर आप आनंद ले सकते हैं।


समय न हो फिर भी
फंसे हों यातायात में
या अन्‍यत्र हों व्‍यस्‍त
अथवा भूल गए हों
तो सभी चैनलों पर
समाचारों में महत्‍वपूर्ण अंश
देख- सुन सकते हैं।

आशुतोष राणा और दिव्‍या दत्‍ता
विज्ञान भवन सभागार मंच से
देंगे पूरा विवरण।

दादा साहेब फाल्‍के विजेता
श्री वी.के. मूर्ति
और अन्‍य उल्‍लेखनीय नाम हैं
प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल इत्‍यादि।

सबके नाम यहीं पर नहीं बतलाऊंगा
वहीं पर आप देखिएगा और
जोडि़एगा टिप्‍पणी में
जिससे सब जान पाएं
आप जिन्‍हें पहचान जाएं।

5 टिप्पणियाँ:

rashmi ravija 19 मार्च 2010 12:52 pm  

शुक्रिया इस जानकारी के लिए....जरूर देखेंगे.

राज भाटिय़ा 19 मार्च 2010 2:24 pm  

हमे कोई रुचि नही ऎसे प्रोगरामो को देखने की..... कारण बहुत से है जी, लेकिन आप का धन्यवाद जानकारी के लिये

शरद कोकास 20 मार्च 2010 1:10 am  

यह है एक ज़रूरी खबर

काजल कुमार Kajal Kumar 20 मार्च 2010 10:46 pm  

हम्म्म

संजय भास्कर 21 मार्च 2010 6:53 am  

यह है एक ज़रूरी खबर

Twitter Updates

TwitPic Updates

  © Blogger template Shiny by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP