ब्लॉगवाणी बंद नहीं हो सकती (अविनाश वाचस्पति
>> सोमवार, 28 सितम्बर 2009
ब्लॉगवाणी बंद हो गई
मच रहा है शोर
सच बतलाऊं मैं
राज खोलूं मैं
बंद नहीं हो सकती
ब्लॉगवाणी ।
किसी की करतूतों में
इतना दम नहीं
कि बेदम कर सकें
ब्लॉगवाणी को
ब्लॉग + वाणी
यानी
ब्लॉगर की आवाज ।
ब्लॉग जब तक जिंदा रहेगा
जिंदा रहेगी ब्लॉगवाणी
ब्लॉग तब तक जिंदा रहेगा
जब तक इंटरनेट पर
मौजूद एक भी बंदा रहेगा।
मत करें शोक बनें अशोक
सब मनाने जायेंगे
विश्वास है कि वे
जरूर मान जायेंगे
हिंदी हित संधान करने वाले
यूं ही न खायें खौफ
बने रहें बेखौफ।
आप तो जानते ही हैं
कि बेहतर से बेहतरीन
की ओर बढ़ते कदम
दमदार तभी होते हैं
क्योंकि अपने जुडे होते हैं।
हाथी चले अपनी चाल
कुत्ते भौंकते रहें
पर चाल पर न चलती
कभी कोई कुचाल।
जल्द ही आप देखेंगे
ब्लॉगवाणी को
ब्लॉगरवाणी के नये
मनमोहक रूप-स्वरूप में।




21 टिप्पणियाँ:
ब्लागवाणी शुरू रहे।
हमें आशा है कि शीध्र ही ब्लॉगवाणी सजे-संवरे और संशोधितरूप में जाल-जगत पर आयेगी।
असत्य पर सत्य की जीत के पावन पर्व
विजया-दशमी की आपको शुभकामनाएँ!
हमें पुरी उम्मिद है कि ब्लोगवाणी जल्द से जल्द शुरु हो जायेगा।
आपका विश्वास सही हो यहि कामना है ब्लागवाणी बन्द होने का अर्थ हिन्दी को एक झटका शुभकामनाये
क्या कोई जादू का खेल है ये?
वो रूठा, जग रूठा...
रूठे यार को मना दे...
सोया प्यार तू जगा दे...
भोले ओ भोले...
हमें भी आशा है कि ब्लोगवाणी जल्द ही दुबारा से शुरु हो जाऐगा और होना भी चाहिए।
ब्लागवाणी बंद करने का फैसला मैथिलीजी ने खुद कर लिया और उसकी खबर तक नहीं दी।
गलत बात है...
waah..........aapne achchi news di to kuch rahat mili.ham bhi yahi chahte hain ki blogvani jaldi hi shuru ho jaye.
vijayadashmi ki hardik badhayi.
ब्लागवाणी द्वारा अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपेक्षा करते है!!!
हमे तो बहुत निराशा हाथ लगी, इस ब्लांल बाणी कॊ हम अपना घर समझते थे. बहुत खुशी होगी अगर दोवारा आ जाये.
आप का धन्यवाद
भाई मैथिली जी, अविनाश जी की पोस्ट पढ़ने के बाद सबसे पहले ब्लॉगवाणी पर लिखा आपका संदेश पढ़ा और इसके बाद टिप्पणी करना चाहता हू। आपके संदेश से लगता है कि आप कुछ लोगों को कारनामों से दुखी है। सबसे पहले, जो लोग ऐसा कर रहे हैं या ब्लॉगवाणी की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं वे पूरी तरह गलत है और महज कुछ लोगों के कह देने को आपने सत्य मान लिया। हम सब आपके साथ है आपको हमारा जो भी सहयोग चाहिए आप कहें नहीं, आदेश दें। भाई अविनाश जी ने कहा है कि ब्लॉगवाणी बंद नहीं हो सकती, कोई नहीं चाहेगा यह बंद है। मेरा आपसे अनुरोध है आप इसे धनतेरस पर नए रंग रुप में पेश करें और दुष्टों की चिंता न करें। हिंदी में इंटरनेट की दुनिया के लिए आप जो काम कर रहे हैं वह बेहद उम्दा कार्य है। प्लीज ब्लागवाणी फिर से चालू करें।
ब्लागवाणी के बन्द होने से काफी निराशा हुई और अविनाश भाई की इस पोस्ट से कुछ आश भी बँधी है। मैं ब्लागवाणी टीम से पुरजोर आग्रह करता हूँ कि इस क्रम को जारी रखा जाय।
Padhke tasllee huee...aage aur ittelaa ka intezar rahega!
Mujhe kya , sabko aapki baar par vishvaas hai aur blogvani ke naye roop ka intzaar hai
Blogvani must come back !
ब्लोगवाणी फिर से अपने संशोधित रूप में प्रस्तुत हो ..
बहुत शुभकामनायें ..!!
@कैरानवी जी
@अविनाश वाचस्पति जी
@वन्दे ईश्वरम vande ishwaram …
@RAJNISH PARIHAR जी
सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद. आप लोगो ने मेरी भावनाओं को समझा.
ब्लोगवाणी की वापसी सुखद रही.
Aapka wishwas such sabit hua aur Blogwani firse shuru ho gaee.
namaste !
dhnybad tarif ke liye .
or blogvanee shuru rahe!!!1
एक टिप्पणी भेजें